वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-उत्तर प्रदेश में ठग माफियाओं के खिलाफ शिकंजा जारी है। हापुड पुलिस प्रसाशन ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर
सहित छह आरोपियों की 14.46 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है।
उत्तर प्रदेश में ठग माफियाओं के खिलाफ शिकंजा जारी है। हापुड पुलिस प्रसाशन ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के डायरेक्टर सहित छह आरोपियों की 14.46 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है।
पुलिस में सभी छह आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया था जिनके खिलाफ हापुड, गाजियाबाद, नोयडा बुलंदशहर सहित करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
पुलिस ने पहले भी 7 करोड़ 24 लाख की आरोपियों की संपत्ति को किया था। अब तक 21.70 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया था। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में है।
पुलिस लगातार आरोपियों का खाका खंगाल रही है, हापुड पुलिस प्रसाशन जल्द आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाएगी।
वहीं, हापुड पुलिस की कार्यवाही से जिले में हड़कंप मच गया है।